फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शोपियां नगर पालिका के तत्कालीन ईओ समेत पांच के ठिकानों पर एसीबी के छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
- नए खरीदे गए टिप्पर में डीजल की खपत दिखाई 11 लीटर प्रति घंटा, वास्तविक खर्च था 3 लीटर
विज्ञापन

- ईओ, खिलाफवर्जी अधिकारी, प्रधान सहायक, वर्क्स सुपरवाइजर व चालक के खिलाफ केस

संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डीजल घोटाले में शोपियां नगर पालिका समिति के तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी समेत पांच लोगों के ठिकानों पर मंगलवार को छापे मारे। तलाशी के दौरान मामले से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई श्रीनगर के बेमिना, फ्रेस्टबल पंपोर, पुलवामा के पुच्छल, शोपियां के बटपोरा और हरगाम में की गई।
एसीबी ने शोपियां नगर पालिका समिति के तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी इम्तियाज अहमद डार, खिलाफवर्जी अधिकारी गुलाम रसूल मीर, प्रधान सहायक नसीर अहमद इंद्राबी, वर्क्स सुपरवाइजर शौकत हुसैन तेली व चालक शकील अहमद भट्ट के खिलाफ आपराधिक हेराफेरी का मामला दर्ज किया था। इसकी जांच के दौरान एसीबी ने पाया कि नगर पालिका समिति शोपियां ने वर्ष 2018 में जेम पोर्टल (गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस) से एक अशोक लीलैंड टिप्पर खरीदा था। इसके लिए जनवरी, 2018 से 31 मार्च, 2020 तक ईंधन के रूप में 11,051 लीटर डीजल के खपते के आंकड़े जारी किए गए।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी ने एक समिति का गठन किया जिसने उक्त टिप्पर के लिए 11 लीटर प्रति घंटे की ईंधन खपत तय की थी, जबकि सत्यापन के दौरान मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की राय के अनुसार केवल 3 लीटर प्रति घंटे की गणना की गई। इस प्रकार, समिति के शीर्ष पर बैठे लोगों ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए हुए प्रति घंटे 8 लीटर ईंधन हड़प लिया।
विज्ञापन

-
बंद पड़े एक टिप्पर में भी 3566 लीटर की खपत दिखाई
इतना ही नहीं कमेटी ने पहले से ही बंद पड़े एक टिप्पर के खिलाफ समिति ने फरवरी, 2018 से मार्च, 2020 तक अवैध रूप से 3566 लीटर की खपत भी दिखा दी। जिससे कई लाख रुपये की धनराशि का दुरुपयोग हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें