श्रीनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को एक ठेकेदार से रिश्वत मांगने के आरोप में आरडीडी ब्लॉक अरिन बांदीपोरा में एक दलाल के अलावा एक तकनीकी सहायक को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि एसीबी ने ग्रामीण विकास विभाग ब्लॉक अरिन जिला बांदीपोरा में तकनीकी सहायक शौकत अहमद लोन और दलाल इरफान यूसुफ भट को एक ठेकेदार से बिल तैयार करने के लिए 18000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया।
अधिकारी ने बताया कि ट्रैप टीम का गठन किया गया था, जिसने एक जाल बिछाया और शौकत अहमद और इरफान यूसुफ को रंगे हाथों पकड़ा। अधिकारी के अनुसार दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उनके कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई और मामले की आगे की जांच जारी है। ब्यूरो