फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: समर जोन के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में छूट देने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
पुतला दहन के बाद शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते एबीवीपी के कार्यकर्ता     स्रोत - एबीवीपी
विज्ञापन
जम्मू। समर जोन के छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में राहत देने की मांग को लेकर सोमवार को कच्ची छावनी चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन






प्रदेश सचिव सनक श्रीवस्त ने कहा कि समर जोन के छात्र एक साल से असाधारण परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर, गर्मियों की छुट्टियां तथा अगस्त से सितंबर के बीच बाढ़ के कारण शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित हुआ। ऐसे हालात में पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी, जिसका असर परीक्षा तैयारी पर पड़ा है। शिक्षा बोर्ड ने कश्मीर संभाग और विंटर जोन के छात्रों को पाठ्यक्रम में 15 प्रतिशत की छूट दी है, लेकिन जम्मू के समर जोन के 12वीं के छात्रों को इससे बाहर रखा गया है। इसलिए समर जोन के 10वीं और 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में राहत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें