स्वास्थ्य कारणों से भले ही फारूक अब्दुल्ला घर से दूर हैं लेकिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर चली चर्चा के बीच उन्होंने भाजपा के मंसूबे पर सवाल उठाया है।
राज्य में तीन बार मुख्यमंत्री रहे फारूक ने रविवार को कहा कि भाजपा की मंशा भयावह है और विशेष दर्जा हटने से जम्मू-कश्मीर में अशांति फैल सकती है।
फारूक ने कहा, ‘ 370 को लेकर भाजपा की योजनाएं मुझे चिंतित कर रही हैं। इस अनुच्छेद के तहत ही हमें महात्मा गांधी और भारत सरकार ने विशेष दर्जा दिया था।
लेकिन भाजपा अपना उद्देश्य पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकती है। इस संवेदनशील राज्य में ध्रुवीकरण की कोशिश होगी, जिस तरह पूरे देश में किया गया। इसके लिए भाजपा किसी से भी समझौता कर सकती है।’