फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी से आने वालों की संख्या 25 हजार के पार

Sat, 13 Sep 2014 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी से किसी तरह उधमपुर स्टेशन पहुंचे दूसरे राज्यों के श्रमिकों की संख्या 25 हजार के पार पहुंच गई है। शुक्रवार से शुरू हुआ सिलसिला पूरी रात चलता रहा। इन श्रमिकों को शनिवार को भी विशेष ट्रेन से उत्तर प्रदेश और बिहार रवाना किया गया। जबकि उधमपुर से डीएमयू में इन यात्रियों को जम्मू भी भेजा गया।
विज्ञापन


उधमपुर से चलने वाली ट्रेनों से भी अलग-अलग स्थानों पर उन्हें रवाना किया गया। जबकि जिन यात्रियों को जम्मू भेजा गया, उन्हें भी जम्मू से चलने वाली ट्रेनों से भेजा गया। इन यात्रियों के रजिस्ट्रेशन के लिए रेलवे ने विशेष काउंटर लगाए हैं। प्र्रत्येक ग्रुप के एक सदस्य का नाम लिखा जा रहा है। पूरे ग्रुप की मुफ्त टिकट भी बनाई जा रही है।

स्टेशन पर सुबह से ही कश्मीर से आए श्रमिकों का तांता लगना शुरू हो गया। अपना बचा-खुचा सामान लेकर पहुंचे इन श्रमिकों में सबसे अधिक बिहार और उत्तर प्रदेश के थे। जबकि कुछ श्रमिक नेपाल से भी थे। राज्य परिवहन निगम, सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की गाड़ियों में इन्हें रामबन, रामसू, से उधमपुर स्टेशन तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात साढ़े दस बजे विशेष डीएमयू से बचे-खुचे लोगों को जम्मू भेजा गया। इसके बाद भी लोगों का पहुंचना जारी रहा। शनिवार को ही दस हजार से अधिक लोग स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर कतारें लगाकर इन लोगों को पानी और खाने का सामान मुहैया कराया गया। स्टेशन के अंदर गैर सरकारी संगठन, व्यापार मंडल आदि लोगों ने विशेष लंगर व्यवस्था की थी। यात्रियों के लिए पीएचई विभाग ने टैंकर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकों की टीम भी तैनात की गई थी। मुफ्त दवाईयां भी बांटी गई।

देश भर में मान्य विशेष टिकट
रेलवे अधिकारी सभ्रवाल के अनुसार बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए शाम पांच बजे विशेष ट्रेन रवाना की गई। दो दिन में दो विशेष ट्रेनें भेजी गई। जिस क्षेत्र के सबसे अधिक यात्री हैं, उसी क्षेत्र का रूट तय किया जा रहा है। कुछ ऐसे यात्री भी हैं जो नजदीक के स्टेशन पर उतर रहे हैं और उन्हें दूसरी ट्रेन पकड़कर अपने घर तक पहुंचना है।

अगले सफर के लिए उन्हें किराया खर्च नहीं करना पड़े। इसके लिए मुफ्त टिकट बनाई जा रही है। अगले सफर के लिए भी उनसे कोई किराया नहीं वसूला जाएगा। रेलवे ने पूरे देश भर में इस विशेष टिकट को मान्य किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें