फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर NH हाइवे बंद, जम्मू में अलर्ट

Mon, 16 Mar 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में दो दिनों से हो रही लगातार बा्रिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बर्फबारी और भूस्ख्लन की वजह से जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद है। जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर भारी बरिश के चलते सड़क यातायात बंद हो गया है।
विज्ञापन


वहीं जम्मू से श्रीनगर को जोडने वाला नेशनल हाइवे पस्सियां गिरने के कारण बंद कर दिया गया है। जिसके चले 2000 से ज्यादा वाहन फंस गए हैं।

भारी बारिश के चलते जम्मू संभाग की कई जगहों पर बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रसासन लागतार इन इलाकों पर नजर बनाए हुए है।

एसएसपी जम्मू ट्रैफिक ने बताया कि जवाहर टनल के आस-पास लगभग दो फीट तक बर्फबारी हुई है, लेकिन इससे टनल को बंद नहीं किया गया है। वहीं कुछ जगहों पर हुए भूस्खलन के चलते हाइवे को बंद कर दिया गया है। कल नेशनल हाइवे एक तरफा यातायात के लिए कुछ समय के लिए खोला गया था। जिसमें हल्के वहानों को रवाना किया गया था।

एसएसपी जम्मू ट्रैफिक ने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन से कई जगहों पर सड़क बह गई है। खराब मौसम के चलते सड़क के निर्माण में कापी दिक्कतें आ रही है। मौसम साफ होने दस घंटें के बाद ही फिर से जम्मू-श्रीनगर हाइवे को फिर से खोला जा सकेगा।
विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर फंसे लोगों के सामने इस समय पीने के पानी ओर खाना की समस्या खड़ी हो गई है। पुलिस स्थानीय प्रसाशन के साथ मिलकर  जाम में फंसे लोगों के लिए पानी और खाना की व्यवस्था कर रहे हैं।

श्रीनगर में 18 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इसी दौरान बारामुला जिले के गुलमर्ग में 12 इंच बर्फबारी हुई है। कश्मीर के ही कोकेरनाग में 1.6 फुट बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें