फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार निखिलेश कुमार (32) पुत्र सेवा राम, निवासी सलीमपुर, हरदोई उत्तर प्रदेश मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के पास किराए पर रहता था।
विज्ञापन

शनिवार को उसके कमरे में आग लग गई, जिससे कमरे के अंदर होने के कारण उसकी मौत हो गई। आग किन कारणों से लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
सिडको में दुकान में सो रहा व्यक्ति आग से झुलसा
सांबा। कस्बे के सिडको क्षेत्र के प्रथम फेज में शुक्रवार की रात को दुकान पर सो रहा व्यक्ति आग लगने से झुलस गया। उसे फौरी उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिडको क्षेत्र में दुकान चला रहा व्यक्ति गणेश दास पुत्र आशा राम निवासी निचला सांबा शुक्रवार की रात को दुकान में ही सो रहा था। इस दौरान दुकान में आग लग गई। वह उसी आग में झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें