मीरां साहिब। गांव ममका में बुधवार दोपहर टेंट हाउस की दुकान में गैस सिलिंडर में लगी आग लगने के बाद वह फट गया। इसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। उनकी पहचान जसवीर सिंह व राज कुमार के रूप में हुई। दोनों को उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कालेज में ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि टेंट हाउस की दुकान में पानी गर्म करते हुए रेग्यूलेटर से लगी पाइप से गैस लीक होने पर आग लग गई। आग लगने के कुछ ही देरी में सिलिंडर फट गया। इसकेेे चलते दुकानदार जसवीर सिंह व राज कुमार घायल हो गया। मीरां साहिब पुलिस ने मौके पर पहुंच आग के बारे में जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी।