डंसाल में महिला की संदिग्ध हालात में मौत नगरोटा मेें 21 साल के युवक ने की आत्महत्या
डंसाल और नगरोटा में महिला और युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहला मामला झज्जर कोटली थाना क्षेत्र के अंतर्गत डंसाल का है जहां आयशा अख्तर (32) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और बेहोश हो गई। परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को कानूनी औपचारिकताओं के लिए जीएमसी के शवगृह में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो पाएंगे। इसी तरह नगरोटा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव गंगवानी में कमल (21) घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को शव सौंप दिया। फिलहाल दोनों थानों की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।