सुधरने के दिए गए कई मौके
अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों के अवैध ढांचे गिराए गए, वे एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कई मामलों में शामिल हैं। प्रशासन की ओर से इन्हें सुधरने के कई मौके दिए गए। नशा तस्करी की गतिविधियों से बाज आने के लिए कहा गया। इसके बावजूद तस्करी में खरीद व बिक्री में इनकी संलिप्तता बढ़ती गई। प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा कि किसी तरह का अवैध निर्माण या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई एसडीएम (साउथ) मनु हंसा और एसपी (सिटी साउथ) अजय शर्मा की निगरानी में हुई। इस दौरान तहसीलदार बाहू, एसडीपीओ जम्मू ईस्ट व राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
लोगों ने की सराहना
आसपास के लोगों ने कार्रवाई की प्रशंसा की। उनका कहना था कि कई शरारती तत्वों के कारण पूरा इलाका बदनाम है। यहां नशे का सेवन व खरीद- बिक्री आम है। तस्करों ने नशा बेचकर करोड़ों की संपत्ति जुटाई है। दूसरी तरफ जिन लोगों के घर टूट रहे थे उनमें डर का माहौल था। रीना, पाल, अरुण, शिवानी, करण, ऋषि, विशाल कुमार, रीमा, रॉकी सहित सागर के घरों पर कार्रवाई हुई। इनमें विशाल जेल में है। उसकी लगभग 15 लाख की संपत्ति और स्कार्पियो एस-11 को अटैच किया है। उस पर त्रिकुटा नगर थाने में मामला दर्ज है।