फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: समग्र कृषि विकास योजना का जायजा लेने श्रीनगर पहुंची दिल्ली से टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन दिन करेंगी बैठक, जम्मू से भी अधिकारी भाग लेने के लिए रवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में समग्र कृषि विकास योजना के तहत प्रदेशभर में हो रहे कामों का जायजा लेने के लिए रविवार को दिल्ली से चार सदस्यीय टीम श्रीनगर पहुंच गई है। अब आगामी तीन दिनों तक श्रीनगर में बैठकों का आयोजन होगा। इसमें पूरे प्रदेशभर से जानकारी ली जाएगी और प्रोजेक्टों का लाभ तमाम किसानों-बागवानों तक पहुंचाने पर निर्देश जारी होंगे।
कृषि विभाग के अनुसार प्रोजेक्ट के तहत कृषि ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। अभी तक एक हजार करोड़ से ज्यादा राशि खर्च की गई है। इसमें स्कास्ट जम्मू और कृषि विभाग के माध्यम से काम हो रहा है। किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने पर टिप्स दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय परिवर्तन के साथ किसान फिर से खेती में रुचि लेने लगे हैं और खेती दायरा बढ़ाया जा रहा है। मौजूदा समय में फसलों के आधुनिकरण पर बल दिया जा रहा है। किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन हो रहा है। फिलहाल जम्मू से अधिकारी बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। इसी तरह कश्मीर घाटी से भी अधिकारी बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें