आरएस पुरा के गांव हंसू चक में बिजली आपूर्ति के लिए ट्राॅली में लगाया ट्रांसफार्मर। संवाद
आरएस पुरा। बाढ़ से प्रभावित गांव जिसका आरएस पुरा से संपर्क कटा होने पर दो दिन पहले बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया है। रविवार को एसडीएम आरएस पुरा के गांव में पहुंचने पर लोगों ने तय किए स्थान पर लगवाने की मांग करने पर दो घंटे में लगवाया। गांव के कृष्ण लाल, रौशन चौधरी ने राशन वितरण के लिए गांव में पहुंची एसडीएम अनुराधा ठाकुर से कहा कि 400 केवी का ट्रांसफार्मर ट्राली में ही पड़ा होने पर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। एसडीएम ने मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देने पर दो घंटों में ट्रांसफार्मर लगवाए गांव हंसू चक के ग्रामीणों ने अभार जताया। संवाद