फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परिगाम में कार ने कुचला छह साल का मासूम बच्चे

Mon, 09 Jun 2025 07:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
परिगाम में कार ने कुचला छह साल का मासूम बच्चे
विज्ञापन

- ईद के दिन घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, चालक मौके से भाग



- पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर शुरू की जांच



संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के परिगाम गांव में ईद-उल-अजहा के दिन एक हृदयविदारक घटना ने जश्न के माहौल को गम में बदल दिया। शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने घर के सामने खेल रहे छह वर्षीय मासूम को कुचल दिया। इससे मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अजान इरशाद (6) परिगाम गांव निवासी इरशाद लोन का बेटा है। ईद की शाम अजान अन्य बच्चों के साथ अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल अजान को परिजन आनन-फानन में उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) चतरगाम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बच्चे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने बताया कि चालक घटनास्थल से कार समेत भाग गया है। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी को जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिगाम गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर वाहनों की गति पर नियंत्रण न होने के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से गांव के अंदरूनी हिस्सों में स्पीड ब्रेकर और यातायात नियंत्रण के ठोस उपायों की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें