फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways : कश्मीर के बाद अब लद्दाख तक ट्रेन पहुंचाने की तैयारी, नए रेल खंड के लिए किया जा रहा है सर्वे

Mon, 09 Jun 2025 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अब श्रीनगर-लद्दाख को रेल मार्ग से जोड़ने की योजना है। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। इसके पूरा होने से लद्दाख न सिर्फ जम्मू-कश्मीर, बल्कि पूरा देश के साथ ट्रेन से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएएल) परियोजना से कश्मीर शेष भारत के साथ ट्रेन से जुड़ गया है। अब श्रीनगर-लद्दाख को रेल मार्ग से जोड़ने की योजना है। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। इसके पूरा होने से लद्दाख न सिर्फ जम्मू-कश्मीर, बल्कि पूरा देश के साथ ट्रेन से जुड़ जाएगा।

विज्ञापन


यूएसबीआरएल परियोजना के पूरा होने के बाद अब इसे लेह-लद्दाख तक आगे बढ़ाने की योजना है। चीन की सीमा के सटे होने के चलते लद्दाख तक ट्रेन सेवा का होना सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। चीन के सीमा विवाद के बीच यहां तक ट्रेन परिचालन और ज्यादा जरूरी हो जाता है। 

सीमाओं की सुरक्षा के लिए हर मौसम में सेना के लिए परिचालन केंद्र सरकार की प्रमुखता है। बर्फ से लदे पहाड़ों, नदियों और कठिन भौगोलिक स्थितियों के बीच लद्दाख तक रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने यूएसबीआरएल के बाद अब इस परियोजना को चुनौती के रूप में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें