फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: SIT ने शुरू की पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हमले की जांच, DIG की निगरानी में काम कर रही है पुलिस टीम

Sun, 15 Mar 2026 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू जोन के आईजीपी भीम सेन टूटी ने जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई है। टीम घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर 11 मार्च को हुए हमले की जांच के लिए सात सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। जम्मू जोन के आईजीपी भीम सेन टूटी ने जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई है। टीम घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


डॉ. फारूक पर जम्मू के ग्रेटर कैलाश में शादी समारोह से लौटते वक्त हमला किया गया था। एक हमलावर ने बिल्कुल करीब से उन पर पिस्तौल तानकर फायरिंग की कोशिश की थी। सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला विफल कर दिया गया। गंग्याल पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसआईटी में ये हैं शामिल

  • एसएसपी संजय शर्मा, डीआईजी जेकेएस रेंज के एसओ
  • इरशाद हुसैन राथर, एसपी मुख्यालय
  • अरविंद कुमार संब्याल डीएसपी, संभागीय पुलिस मुख्यालय जम्मू
  • इंस्पेक्टर सरूप सिंह
  • इंस्पेक्टर परमजीत सिंह
  • इंस्पेक्टर संजीव चिब
  • इंस्पेक्टर शारिक मजीद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें