फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: विदेशी लिंक के आरोपों के बाद पूर्व अध्यक्ष च्रुंगू को संगठन से किया गया बाहर, टिटो गंजू ने संभाली कमान

Sat, 14 Mar 2026 01:54 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पनुन कश्मीर ने विदेशी लिंक के आरोपों के बीच पूर्व अध्यक्ष अजय च्रुंगू को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया और उनकी जगह टिटो गंजू को नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष अजय च्रुंगू - फोटो : Ajay Chrungoo Page
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन पनुन कश्मीर ने अपने पूर्व अध्यक्ष अजय च्रुंगू को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। संगठन ने उनके कथित विदेशी संबंधों की जांच भी आदेशित की है, जिसमें अमेरिका स्थित पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट गुलाम नबी फैई के साथ कथित संपर्क शामिल है।

विज्ञापन


संगठन ने च्रुंगू की जगह टिटो गंजू को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पनुन कश्मीर के संयोजक अग्निशेखर ने यह सर्कुलर वरिष्ठ नेताओं और अन्य अधिकारियों की सलाह के बाद जारी किया।

सर्कुलर में कहा गया है कि यह कदम संगठन के वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और ऐतिहासिक मिशन की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। च्रुंगू पर संगठन के सिद्धांतों से विचलन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से चरित्रह्रास, संगठनात्मक विस्तार में बाधा और कुछ विदेशी संपर्कों को लेकर गंभीर सवाल उठे थे।
विज्ञापन


सर्कुलर के अनुसार च्रुंगू ने संगठन द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देने से इंकार कर दिया और कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इस कारण संगठन ने उन्हें निष्कासित करने का निर्णय लिया।

पनुन कश्मीर ने च्रुंगू के विदेशी संपर्को  विदेश यात्राओं के प्रायोजन और कथित शत्रुतापूर्ण एजेंसियों से जुड़ाव की जांच के लिए एक आयोग भी बनाने का निर्णय लिया है। संगठन 24 मई को जम्मू में एक कार्यकर्ता कार्यशाला आयोजित करेगा, जिसमें प्रस्तावित संवैधानिक ढांचे और संगठनात्मक पुनर्गठन पर चर्चा की जाएगी और इसे औपचारिक रूप से अपनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें