फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में रिकॉर्ड 1079 संक्रमित, जम्मू जिले में चौथे दिन भी सर्वाधिक 484 मामले

विज्ञापन
शास्त्री नगर में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेता स्वास्‍थ्य कर्मी। अमर उजाला - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार के कारण हालात बिगड़ने लगे हैं। प्रदेश में वीरवार को रिकॉर्ड 1079 मामले सामने आए। इसमें पहली बार जम्मू संभाग से 622 और कश्मीर से 457 मामले हैं। जिला जम्मू में लगातार तीसरे दिन सर्वाधिक 484 मामले आए। इससे सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार होने की आशंका बढ़ गई है। रैपिड एंटीजन टेस्टिंग अभियान से आगामी दिनों में जिला जम्मू में संक्रमित मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ प्रदेश में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 39943 पहुंच गया है, जिसमें 8441 मामले सक्रिय हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर में 11 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 3 और कश्मीर से 8 लोग मारे गए हैं। प्रदेश में कुल 743 मौतें हुई हैं, जिसमें कश्मीर से ही 665 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन

जिला जम्मू में वीरवार को अब तक के सर्वाधिक 484 संक्रमित मामले सामने आए। इसमें 34 ट्रैवलर और 450 अन्य वर्ग से हैं। श्रीनगर से 139, बारामुला से 14, पुलवामा से 33, बडगाम से 63, अनंतनाग से 27, बांदीपोरा से 49, कुपवाड़ा से 30, कुलगाम से 17, शोपियां से 28, गांदरबल से 57 मामले हैं। जम्मू संभाग से राजोरी से 15, कठुआ से 21,उधमपुर से 16, सांबा से 26, रामबन से 6, डोडा से 14, पुंछ से 8, रियासी से 10 और किश्तवाड़ से 22 मामले हैं। कुल नए 622 संक्रमित मामलों में 106 ट्रैवलर और 976 अन्य वर्ग से हैं।
2894 लोग निगरानी में लिए
जम्मू-कश्मीर में वीरवार को कोरोना के 2894 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 469980 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 45703 घर पर क्वारंटीन, 8441 को आइसोलेशन, 46644 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। अब तक 368449 लोगों ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

अब तक 10 लाख से अधिक टेस्ट नतीजे आए
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की विभिन्न कोविड लैब में वीरवार को कोविड सैंपलों के टेस्ट नतीजों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया। अब तक 1012892 सैंपलों में से 972949 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल संक्रमित 39943 मामलों में 8441 सक्रिय हैं। जिसमें जम्मू संभाग से 3010 और कश्मीर से 5431 मामले हैं।
प्रदेश में 680 संक्रमित मरीज ठीक हुए
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में वीरवार को 680 कोविड संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 104 और कश्मीर संभाग से 576 मरीज हैं। अब तक 30759 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 6830 और कश्मीर से 23929 मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें