घाटी के एक पुलिसकर्मी के लापता बेटे का एके 47 राइफल के साथ फोटो वायरल हुआ है। माना जा रहा है कि वह आतंकी संगठन में जैश ए मोहम्मद में शामिल हो गया है।
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल निवासी हेड कांस्टेबल गुलाम मोहिउद्दीन का नाबालिग बेटा 15 सितंबर से लापता था। एक महीने तक परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
अब वायरल फोटो में जैश ए मोहम्मद भी एक कोने पर लिखा हुआ है। साथ ही वह पखतून टोपी पहने हुए है। चेहरे पर हलकी दाढ़ी भी है