फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों ने 2 लोगों को गोलियों से भूना

Tue, 18 Apr 2017 12:52 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में हालात दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे हैं। आतंकियों ने रविवार को ताबड़तोड़ चार वारदातों को अंजाम दिया। सुरक्षा बलों पर दो स्थानों पर हमले किए, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया। एक एडवोकेट और इख्वान कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के पिंजूरा गांव में पूर्व सरकारी वकील और नेकां नेता शब्बीर कुले के रिश्तेदार इम्तियाज खान (36 साल) की रविवार रात आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

बताते हैं कि तीन आतंकी उसके घर में जबरन घुसे और उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी भाग निकले। बताते हैं कि शब्बीर विधानसभा चुनाव में नेकां प्रत्याशी भी रहा है जिसके साथ इम्तियाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। बांदीपोरा जिले के हाजिन गांव में रविवार की रात आतंकियों ने धावा बोलकर इख्वान कमांडर राशिद बिल्ला की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोपियां में भीड़ की आड़ में आतंकी फरार

कश्मीर घाटी में कई आतंकी हमले - फोटो : File Photo
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं जिसमें एक नागरिक घायल हो गया। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। शोपियां के हेफ गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

इस बीच आतंकियों के घिरे होने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों पर पथराव भी किया गया। इस बीच भीड़ की आड़ लेते हुए आतंकी मौके से भाग निकले। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाद में यह जानकारी मिली कि एक व्यक्ति को कंधे में गोली लगी है।

घायलावस्था में उसे पुलवामा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग या सुरक्षाबलों की गई कार्रवाई में नागरिक घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

श्रीनगर के रैनावाड़ी इलाके में सीआरपीएफ पार्टी पर रविवार को पेट्रोल बम से हमला किया गया। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। इलाके में तैनात सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर पेट्रोल बम फें का गया। बम रोड पर एक वाहन के पास गिरकर फट गया। पुलिस के अनुसार इसमें कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन वाहन को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें