पुरमंडल के दियोंन से बराल माता तक जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है। लगातार बारिश के चलते निर्माणाधीन सड़क की हालत पहले ही दयनीय हो गई थी लेकिन अब सड़क पर लोगों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो चुका है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को 6 किलोमीटर पैदल चलकर आना-जाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य लगभग 40 साल पहले शुरू हुआ था लेकिन आज तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के चलते निर्माणाधीन सड़क का ज्यादातर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चार गांव के लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।