श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अजस इलाके में गुरुवार रात भीषण आग लग गई, जिसमें आशिक हुसैन का आवासीय मकान और गाय का एक शेड जलकर खाक हो गया। इसमें तीन पशुओं की जान भी चली गई। पीड़ित का कहना है कि आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
उन्होंने बताया कि आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। अग्निशमन, आपातकालीन सेवा विभाग और स्थानीय लोगों के प्रयासों से आग बुझाई गई, मगर तब तक नुकसान काफी हो चुका था। उन्होंने बताया कि आग से करीब तीन लाख रुपये की नकदी भी जल गई। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है। अधिकारियों ने बताया कि वह आग लगने का कारण का पता लगा रहे हैं। जांच जारी है।