फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिवाली से पहले तोहफा, स्कूलों में सफाई करने वाले 863 अस्थायी कर्मियों को पक्की नौकरी

Fri, 17 Oct 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर स्कूल शिक्षा विभाग में सफाई करने वाले 863 अस्थायी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए उन्हें नियमित किया है। ये कर्मचारी लंबे समय से कांटिजेंट पेड वर्कर्स (सीपीडब्ल्यूडी) के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। कर्मियों ने सरकार के फैसले पर खुशी व्यक्त कर अन्य सभी कर्मचारियों को भी नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन

ये कर्मचारी प्रदेश के विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूलों में पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से कार्यरत हैं। अपनी स्थायी नियुक्ति की मांग कर रहे थे। शिक्षा विभाग में ऐसे करीब 9,000 कर्मचारी हैं जो वर्षों से नियमितीकरण की प्रतीक्षा में हैं। सरकार ने अब वर्ष 2011 में नियुक्त 863 कर्मचारियों को नियमित किया है। ऑल डेलीवेजर जम्मू-कश्मीर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष जावेद अहमद कुम्हार ने कहा कि हमारा संघर्ष कई सालों से जारी है। पहले की सरकारों के अलावा उपराज्यपाल के शासन में भी हम लगातार अपनी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। देर से ही सही लेकिन सरकार ने एक अच्छा कदम उठाया है जिसे आगे भी जारी रखना चाहिए। अभी बहुत से कर्मचारी इंतजार में हैं। सरकार से आग्रह है कि इसी क्रम में बाकी कर्मचारियों को भी लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अलावा मिड-डे मील कुक और अन्य विभागों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारी भी समान नियम के तहत नियमितीकरण की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें