फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: चक्क मोड़ पर बड़ा हादसा, पलांवाला से जम्मू जा रही बस दुकान में घुसी, चालक सहित तीन घायल

Mon, 13 Oct 2025 04:08 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पलांवाला से जम्मू जा रही एक यात्री बस रविवार सुबह ज्यौड़ियां के चक्क मोड़ गांव के पास तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में घुस गई। हादसे में चालक, कंडक्टर और एक बुजुर्ग सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांव चक्क मौड़ के पास दुकान में घुसी बस व क्षतिग्रस्त दुकान। - फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलांवाला से जम्मू जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर रविवार सुबह 7:30 बजे ज्यौड़ियां के गांव चक्क मौड़ के पास एक दुकान में घुस गई। हादसे में बस चालक व कंडक्टर सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपजिला अस्पताल अखनूर में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


रविवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब छंब रूट की यात्री बस पलांवाला से जम्मू जा रही थी। बस जैसे ही गांव चक्क मोड़ के पास पहुंची तो बस में तकनीकी खराबी आ गई जिससे चालक का बस पर से संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे एक दुकान में घुस गई।

हादसे में हरबंस सिंह पुत्र चग्गर सिंह निवासी ज्यौड़ियां उम्र 60 वर्ष, अजय कुमार (चालक) निवासी पंगारी अखनूर, विशाल शर्मा (कंडक्टर) निवासी नागबनी घायल हो गए। तीनों घायलों को उपजिला अस्पताल अखनूर में भर्ती कराया गया है जहां तीनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें