फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: करवाचौथ पर किया आखिरी कॉल, पांच महीने पहले गया था ड्यूटी पर, सियाचिन में अरनिया का जवान हुआ बलिदान

Mon, 13 Oct 2025 11:17 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अरनिया के गांव कूल कलां के जवान हरविंदर सिंह सियाचिन में ड्यूटी के दौरान ऑक्सीजन की कमी से बलिदान हो गए। करवाचौथ पर आखिरी बार घर फोन किया था, आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार।
विज्ञापन
बलिदानी हरविंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरनिया के गांव कूल कलां के रहने वाले सेना के जवान हरविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह शनिवार को ड्यूटी के दौरान सियाचिन में बलिदान हो गए। ग्लेशियर में ऑक्सीजन की कमी के कारण हृदय गति रुकने से उनकी जान चली गई।

विज्ञापन


बलिदान हरविंदर सिंह सेना की 24 पंजाब यूनिट के जवान थे। सेना की तरफ से परिजन को रविवार को उनके बलिदान के बारे की जानकारी दी गई। इसके बाद सीमावर्ती क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग घर पहुंच रहे हैं। बलिदानी जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में सोमवार को किया जाएगा।

करवाचौथ के दिन घर पर किया था फोन
गांव के सरपंच सुभाष सैनी ने बताया कि बलिदानी हरविंदर सिंह पांच महीने पहले चार दिन की छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी पर गए थे। उन्होंने करवाचौथ के दिन घर पर फोन किया था परंतु नेटवर्क की समस्या के चलते बात पूरी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


करीब आठ साल पहले सेना में भर्ती हुए हरविंदर सिंह की शादी दो साल पहले हुई थी। हरविंदर के बलिदान की खबर सुनकर परिवार सदमे में है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बलिदानी जवान का एक भाई, दो शादीशुदा बहनें और एक आठ महीने का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें