जम्मू-कश्मीर के रहने वाले एक युवक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। युवक आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। माता पिता के फोन पर वो वापस लौट आया। युवक का नाम नसीर अहमद है।
युवक ने हाल में आतंकी संगठन का दामन थामा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस के सामने सरेंडर किया है।
आपको बता दें कि हाल में फुटबॉलर से लश्कर आतंकी बने युवा ने सीओ 1 आरआर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। माजिद इरशाद खान जो कि जिले स्तर का फुटबॉलर था उसने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का दामन थाम लिया था।
पढ़ें:- J&K: आतंक को लात मारने वाले माजिद की सेना ने की तारीफ, नहीं लगाए गए कोई आरोप
जिसके बाद से उसके पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। जिसके बाद उसने आतंकी संगठन छोड़ने का फैसला लिया और उसने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसम्पर्ण कर दिया था। 10 नवंबर को माजिद खान ने एके-47 के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।