फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में हाईवे किनारे चला पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बा में हाईवे किनारे दोनों ओर किए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को स्थानीय प्रशासन एवं हाईवे अथारिटी ने पुलिस की मौजूदगी में संयुक्त अभियान चला कर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों की प्रशासनिक अधिकारियों से बहस भी हुई। दुकानदारों ने कहा कि जिनकी पहुंच होती है उन्हें छोड़ दिया जाता है व कमजोर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को हाईवे अथारिटी और स्थानीय प्रशासन ने मुख्य चौक स्थित हाईवे के दोनों किनारों को अतिक्रमण से मुक्त करवाया। प्रशानिक अधिकारियों ने बताया कि हाईवे के नाप लेने के बाद ही कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर पुलिस थाना प्रभारी चंचल सिंह, तहसीलदार अमन आनंद सहित नगर पालिका व हाईवे अथारिटी के अधिकारी मौजूद रहे।
हाईवे के किनारों पर स्थित दुकानदारों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। इसी के तहत कार्रवाई हो रही है। इसलिए दुकानदार अपना सामान स्वयं ही हटा लें, ताकि नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोधराज, ईओ, नगर पालिका, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें