फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में कई पेड़ गिरे, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। रविवार की शाम पुंछ नगर सहित जिले भर में जोरदार आंधी आने से कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ टूट कर गिर गए। इससे बिजली की हाईटेंशन और लोटेंशन लाइन और खंबे क्षतिग्रस्त हो जाने से जिले भर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

जब आंधी थमी तो जिला विकास आयुक्त पुंछ मोहम्मद एजाज असद के निर्देश पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पीडीडी मकबूल नायक की देखरेख में विद्युत विभाग के कर्मचारी हरकत में आए और कुछ ही घंटों में बिजली के क्षतिग्रस्त ढांचे को दुरुस्त कर जिले में बिजली की सप्लाई बहाल कर दी गई। शाम करीब चार बजे अचानक पुंछ नगर सहित पूरे जिले में तेज हवाएं और जोरदार आंधी चलने लगी। इस बीच हल्की बूंदाबांदी भी होने लगी। करीब एक घंटे बाद आंधी थमने पर जब बिजली की सप्लाई बहाल करने का विभाग द्वारा प्रयास किया गया तो उसमें कई नगर के बाहर और जिले के अन्य कई स्थानों पर फाल्ट के संकेत आने लगे। बिजली की सप्लाई ठप होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। इसका पता चलने पर जिला विकास आयुक्त द्वारा विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को बिजली सप्लाई बहाल करने को कहा गया। इस पर उन्होंने अपने पूरे फील्ड स्टाफ को बिजली के क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का पता लगा कर उनकी मरम्मत के काम पर लगाया गया। इसके चलते देर रात पौने दस बजे पूरे जिले में बिजली की सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें