फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 42 पार, गर्मी से हाल-बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पारा 42 पार करते ही हर तरफ इसका असर दिखने लगा है। रविवार को सड़क सूनीं नजर आईं, बाजारों में भीड़ गायब रही, यहां तक कि छुट्टी का दिन होने के बाद भी लोग देर शाम तक भी घर से बाहर निकलने से बचते नजर आए। दूसरी तरफ, रविवार को बिजली लाइन में फाल्ट और अतिरिक्त बिजली कटौती ने गर्मी की आग में घी डालने का काम किया।
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी के कारण रविवार का दिन भी लोगों के संडे हालीडे का मजा किरकिरा हो गया। आम लोगों के लिए झुलसा देने वाली गर्मी की चुनौती से निपटना मुश्किल हो रहा है। रविवार को भी लोग परेशानियों से जूझते रहे। दिन के समय सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही, तो शाम ढलने के बावजूद भी हवा में तपिश का एहसास बरकरार रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री से कुछ ज्यादा रहा।ऐसे में एक तरफ जहां दिन की गर्मी से जीवन बेहाल है, तो वहीं ठंडी बयार से वंचित रातें भी असहज करने लगी हैं। जिलाभर में भीषण गर्मी के बीच घरों में बैठना भी दुश्वार हो गया है। बाहर सूर्यदेव का प्रकोप और घर के भीतर तप रही दीवारें हालत बिगाड़ रही हैं। उस पर बिजली की अघोषित कटौती आग में घी का काम कर रही है। रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब जतवाल हीरानगर लाइन में फाल्ट आ गया। सूत्रों की मानें तो ओवरलोड के कारण लगभग एक घंटे तक जिला के विभिन्न इलाकों में बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप रही। कठुआ और हीरानगर के विभिन्न फीडरों पर भी तीन से चार घंटे की अतिरिक्त कटौती की जा रही है। ऐसे में दिन भर बिजली की आंख मिचौनी का खेल जारी रहा। यही नहीं घर में रखे बिजली उपकरण भी शोपीस बनकर रह गए। वोल्टेज में हो रहे उतार चढ़ाव से जहां बिजली उपकरणों के जलने का खतरा लगातार बनी हुआ है। रविवार को भी अघोषित कटौती के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें