फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसाना में मारी गई बच्ची को इंसाफ के लिए उतरे सड़क पर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कठुआ के रसाना गांव में मारी गई आठ साल की मासूम बच्ची के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लोग सड़क पर उतर गए। इस मौके पर भाजपा के दो मंत्रियों चंद्र प्रकाश गंगा और लाल सिंह पर रेप के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोटरंका में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आठ साल की बच्ची को जिस निर्ममतापूर्वक मारा गया, वह जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए। लोगों ने इस बात पर हैरानी और रोष जताया कि रेप के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए आगे आने के बजाय कुछ संगठन उनके समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा के दो मंत्री भी ऐसे लोगों में शामिल थे, जो बलात्कार के आरोपियों की मदद करना चाहते हैं। पीडीपी सरकार को चाहिए कि वह तत्काल भाजपा के उन दोनों मंत्रियों को बर्खास्त करे। यदि भाजपा ऐसा करने में कोई बाधा डालती है, तो भाजपा से जल्द नाता तोड़ लिया जाए। लोगों ने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए अभियान चला रहे हैं और दूसरी तरफ भाजपा के मंत्री एक बेटी के हत्यारों को बचाने के लिए रैलियां निकाल रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग करते हुए कहा कि सरकार को जल्द से जल्द ऐसा कानून बनाए, जिससे बलात्कार के आरोपी को सिर्फ और सिर्फ फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें