फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राई क्लीन की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर रामलीला मैदान के पास एक ड्राई क्लीन की दुकान में वीरवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग के कारण दुकान में रखे सारे लाखों रुपये कपड़े व विभिन्न यंत्र भी जलकर राख हो गए। जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंची तो बचाने लायक कुछ नहीं बचा था। दमकल विभाग की टीम ने रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर रात करीब दो बजे फोन पर उन्हें सूचना मिली कि लखनपुर में दुकान में आग लग गई है। कुछ समय में ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की प्रक्रिया शुरू की। करीब कुछ समय में आग पर काबू पा लिया गया। वहीं दुकान में काम करने वाले सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने किराए पर दुकान ली है और रात को उन्हें दुकान के मालिक ने ही फोन कर बताया कि दुकान में आग लग गई है। ऐसे में सुबह वह जल्द ही दुकान पर आ गया लेकिन आग के कारण सब कुछ राख हो गया। एक भी कपड़ा ऐसा नहीं बचा जिसे इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने बताया कि दुकान में जैकेट, कोट, साड़ी, लेहंगा सहित काफी कपड़े थे। उन्होंने बताया कि आग के कारण करीब ढेड से दो लाख के कपड़े जल गए हैं इसी बीच ड्राई क्लीन करने वाले यंत्र भी जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें