फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक सहित दो की अकाल मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल/सांबा। दो अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को युवक समेत दो लोगों की अकाल मौत हो गई। दोनों की मौत की वजह का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

परगवाल के गांव नरसिंहपुर के पास मंगलवार को खेत में स्थित एक पेड़ पर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की पहचान प्रवीण सिंह पुत्र ओंकार सिंह गांव सजवाल के रूप में हुई है। दरअसल, कुछ लोगों ने युवक के शव को पेड़ से लटकते देखा तो इसकी जानकारी परगवाल थाने को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्त्रिस्या शुरू कर दी।
सांबा जिले के नड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पापड़ गांव के एक नाले से व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाले से शव को निकाल कर कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान सोम दत्त शर्मा पुत्र तेज राम निवासी नड के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह पहले पापड में रहते था। कुछ वर्षों से नड में ही रह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है कि उसकी मौत कैसे हुई?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें