फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई बार लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। इस दौरान शहरवासियों के साथ ही घाटी जाने वाले वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम तक राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

वीरवार को फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई ट्रक बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए थे, जिसके बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई और वाहनों को रेंग-रेंग कर आगे बढ़ना पड़ा। वहीं जब रोके गए ट्रक छोड़े गए तो परेशानी दुगनी हो गई। वाहन राजमार्ग पर रेंग-रेंग कर गुजरते रहे। संगूर में रहने वाले लोगों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही फोरलेन राजमार्ग पर जाम लगता है। पुलिस ही इन ट्रकों को गलत तरीके से पार्क करवाती है और फिर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
कुछ ऐसी ही स्थिति शहर के बीच से होकर गुजर रहे पुराने राजमार्ग पर भी बनी। एमएच चौक इलाके में कई वाहनों को गलत तरीके से पार्क किया गया था। इनको हटाने के लिए कोई पुलिस कर्मी भी मौजूद नहीं था, जिसके बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई और यात्री वाहनों के साथ ही शहरवासियों के भी वाहन फंस गए। जानकारी मिलने पर पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचे और जाम को खुलवाने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद दिन भर राजमार्ग कई बार जाम की स्थिति बनी और शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें