फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएफ का गलत इस्तेमाल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विधानसभा भंग होने के बावजूद पूर्व विधायकों व प्रशासन पर सीडीएफ का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर पैंथर्स पार्टी ने शुक्रवार को शहर के सलाथिया चौक इलाके में धार रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नियमों की अनदेखी कर सीडीएफ का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, इसको किसी कीमत पर भी सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व नेताओं ने धार रोड को बंद कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मनकोटिया ने कहा कि अपने कार्यकाल में जिला उधमपुर के पूर्व विधायक सीडीएफ की बहुत कम इस्तेमाल कर सके और अब बची हुई राशि का नियमों की अनदेखी कर इस्तेमाल किया जा रहा है। विधानसभा भंग होने के बाद कोई भी पूर्व विधायक सीडीएफ की राशि का इस्तेमाल नहीं कर सकता है, लेकिन कुछ पूर्व विधायक प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर सीडीएफ की राशि का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जिला प्रशासन को ऐसा करने वाले विधायकों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन उधमपुर में प्रशासन ही पूर्व विधायकों का समर्थन कर रहे हैं। इसको पैथर्स पार्टी किसी कीमत पर भी सहन नहीं करेगे। उन्होंने गवर्नर से अपील करते हुए कहा कि सीडीएफ का गलत इस्तेमाल करने के मामले में कड़ा संज्ञान लें तथा इसके संबंधित एक जांच कमेटी का गठन कर इसमें लिप्त अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। इस मौके पर अमरनाथ मेहरा, जिला युवा प्रधान जगदेव सिंह जग्गा, एससी सेल प्रधान रामपाल भगत, सरदार मंजीत सिंह, महादीप सिंह, गणेश दत्त, तिरंतर सिंह, पवन साहनी व अन्य मौजूद थे।

आवागमन बंद होने से वाहनों की कतार
पैंथर्स पार्टी के प्रदर्शन के दौरान धार रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आधे घंटे तक धार रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रही और यात्री व वाहन चालक रहे। प्रदर्शनकारियों के हटने के बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम को खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें