फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम् मू में शहीदी स् थल पर दिया सैल्यूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस शहीदी दिवस पर पुलिस अधिकारियों, शहीद के परिजनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने शहीदों जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की और उनको नमन किया। इसके लिए रेलवे स्टेशन के पास शहीद स्तंभ पर और गुलशन ग्राउंड में दो अलग-अलग कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस शहीदी स्थल पर पुलिस अधिकारियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आईजीपी जम्मू एसडी सिंह की मौजूदगी में जवानों और शहीद के परिवार वालों ने भी शहीद जवानों को पुष्पांजलि दी। इसके अलावा गुलशन ग्राउंड में आयोजित दूसरे कार्यक्रम में शहीदों के परिवार के साथ पुलिस के अधिकारियों ने मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान शहीद के परिवार वालों को सम्मानित किया गया। गुलशन ग्राउंड में कार्यक्रम के दौरान एडीजीपी आर्म्ड, एडीजीपी क्राइम, एसएसपी जम्मू, एसपी एसओजी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें