जम्मू। अगले कुछ दिन तक ट्रेन से जम्मू से कोलकाता की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कारण रेलवे प्रशासन ने जम्मू-कोलकाता मेल एक्सप्रेस को आठ दिन के लिए रद्द कर दिया है। वहीं जम्मू-सियालदाह हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में बदलाव किया गया है।
नार्दर्न रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुगलसराय डिवीजन के डेहरी आनप सोन में नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण ट्रेन को रद्द और मार्ग में बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 13152 जम्मू-कोलकाता मेल एक्सप्रेस 22 से 28 अक्तूबर तक और गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मू मेल एक्सप्रेस 24 से 30 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। वहीं जम्मू-सियालदाह हमसफर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22318 और 22317 के मार्ग में बदलाव किया गया है। इसमें जम्मू से सियालदाह की ओर से जाने वाली ट्रेन के मार्ग में 24 अक्तूबर को बदलाव किया जाएगा। ट्रेन दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, झाझा से होकर गुजरेगी। वहीं सियालदाह से जम्मू की ओर आने वाली ट्रेन के मार्ग में 29 अक्तूबर को बदलाव किया गया है। ट्रेन आसनसोल, झाझा, पटना, दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से होकर गुजरेगी। ब्यूरो