फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी तस्करी के दो प्रयास विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस ने मवेशी तस्करी के दो प्रयासों को विफल करते हुए 12 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं तस्करी के प्रयास में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी डा. कौशल कुमार शर्मा के अनुसार की सांबा पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंचल सिंह ने हाईवे पर नाका लगाया था। इस दौरान कठुआ तरफ से आ रहे ट्रक (जेके02एडी 5569) को रुकने का इशारा किया। चालक ने वाहन को भागाना चाहा, लेकिन पुलिस ने मानसर मोड़ के समीप ट्रक को रोक लिया। इस दौरान ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे 10 मवेशियों को मुक्त करवाया। वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मोहम्मद असलम निवासी चक मुरारा, बिश्नाह के रूप में हुई है।
एक अन्य मामले में घगवाल पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल किया। पुलिस थाना प्रभारी बंसी लाल ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाया था। इस दौरान एक लोड कैरियर ऑटो (जएमयू. वीएम 9901) को रोक कर जांच की। वाहन में दो मवेशी थे, जिनके बारे में चालक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। उसकी पहचान अब्दुल मजीद निवासी डबाड़ा जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें