उधमपुर। मलाढ़ इलाके में रविवार की देर रात पत्नीटाप से जम्मू की तरफ लौट रही आल्टो कार के राजमार्ग पर पलटने से कार में सवार जम्मू निवासी नौ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे का कारण ओवरलोडिंग बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब सवा दस बजे जम्मू की तरफ लौट रही कार (जेके02सीबी-5478) जैसे ही मलाढ़ इलाके में पहुंची तो ओवरलोड होने के कारण अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार राजमार्ग पर पलट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर सुबह के समय सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायलों में सुनील कुमार पुत्र राम लाल, मंत डोगरा पुत्र बलबीर कुमार, प्रिया पुत्री बलबीर कुमार, सोमा देवी पत्नी बलबीर कुमार निवासी सतवारी जम्मू, बलबिंद्र कुमार पुत्र चमन लाल, दिया पुत्री बलबिंद्र कुमार, रेणु कुमारी पत्नी बलबिंद्र कुमार, द्रक्ष गोरखा पुत्र बलविंद्र कुमार सभी निवासी सिंबल कैंप आरएस पुरा, अशोक कुमार पुत्र माया राम निवासी कुतु चक शामिल हैं।