श्रीनगर। क्राइम ब्रांच कश्मीर ने जम्मू कश्मीर बैंक के कर्मचारी के खिलाफ फर्जी तरीके से लाखों रुपये की हेराफेरी करने का मामला दर्ज किया है। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने लाखों रुपये अपने परिवार के सदस्यों के खाते में डाले हैं।
क्राइम ब्रांच के केस अनुसार ओमपोरा चढूरा में जम्मू कश्मीर बैंक की ब्रांच में राउफ अहमद वानी को डेलीवेजर के तौर पर नियुक्त किया गया है। उसे जिम्मेदारी दी गई थी कि वह बैंक के लिए नए खाते तैयार करेगा और किसान क्रेडिट कार्ड लोन खातों की देखरेख करेगा। उसने धोखाधड़ी कर कई खातों से 12.23 लाख रुपये अलग अलग खातों से निकाले और उसे अपने परिवार के सदस्यों के खाते में डाले। उसने गुलाम मोहम्मद के नाम के खाते से पचास हजार रुपये निकाले। बशीर अहमद के बिजनेस यूनिट से भी लाखों रुपये निकाले। शिकायत मिलने पर क्राइम ब्रांच ने राउफ के खिलाफ मामला दर्ज किया।