फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लगेंगे सौ कैमरें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए लगेंगे सौ नए कैमरे
विज्ञापन

टोल प्लाजा और प्रमुख नाकों पर केंद्रीय बलोें की 80 अतिरिक्त कंपनियां होंगी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए अगले सप्ताह से अतिरिक्त सुरक्षा बलों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने भी जम्मू से श्रीनगर तक सौ नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है। टोल प्लाजा और प्रमुख नाकों पर कैमरे लगाने के साथ ही केंद्रीय बलोें की 80 अतिरिक्त कंपनियों को भी तैनात किया जाएगा। गाड़ियों के लिए ट्रैकर सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही का पता चल पाएगा।
श्री अमरनाथ यात्रा के भगवती नगर, बालटाल और पहलगाम स्थित बेस कैंप में नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस और पुलिस इन कैमरों को लगाएगी। गृह विभाग की केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव के तहत 80 कंपनियों को भेजा जाना है। इसमें 45 कंपनियां श्रीनगर में तैनात की जाएगी। कश्मीर के मौजूदा हालात के कारण पुलिस और सेना को भी सतर्क किया गया है। रमजान का महीना खत्म होने के बाद से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आतंकियों की मूवमेंट बढ़ी है। कश्मीर में सबसे अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि आतंकी मूवमेंट का पता चल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पत्थरबाजों को भी छोड़ा गया है। अमरनाथ यात्रा के दौरान पत्थर बाजों पर शिकंजा कसने के लिए भी सुरक्षा बलों को मुस्तैद किया गया है। लंगरों पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध रहेंगे। जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान भी सुरक्षा में सहयोग करेंगे। आर्म्ड पुलिस और आईआरपी की बटालियनों को भी तैनात किया गया है। आईजी ट्रैफिक बसंत रथ के अनुसार ट्रैफिक पुलिस टोल प्लाजा के पास गाड़ियों के ट्रैकर सिस्टम की व्यवस्था को देखेगी। यात्रा सुचारु रूप से चले। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस जवानोें और अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें