फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदानों में बारिश, पहाड़ों पर सितम ढाएगा तूफान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। आने वाले दिनों में राजोरी के मैदानी इलाकों में भारी वर्षा और पहाड़ी इलाकों में तूफान के बारे मे भविष्यवाणी की गई है। तूफान इतना तेज होगा कि उससे पेड़ भी गिर सकते हैं, जिससे बिजली सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए सभी से एहतियाती कदम उठाने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार अगले कुछ दिनों में तेज बारिश के साथ तूफान आने के आसार हैं। ऐसे में जिले के मैदानी इलाकों से पीर पंजाल के ऊंचे पहाड़ों की ओर जा रहे बक्करवाल परिवारों से कहा गया है कि वे अगले कुछ दिनों में सतर्क रहें। जिला राजोरी के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौसम के बारे में अपडेट रहें और प्रभावित क्षेत्रों में घर के अंदर रहें। यह भी कहा गया है कि बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की स्थिति में वैकल्पिक इंतजाम करके चलें। विशेष रूप से कलाकोट, कोटरंका और खवास क्षेत्रों से जुड़े ऊंचाई वाले इलाकों पर मौसम के अधिक खराब रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें