फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के 800 जवान संभालेंगे श्रीनगर, लेह और जम्मू एयरपोर्ट के सुरक्षा की कमान, यह है बड़ी वजह

Mon, 13 Jan 2020 09:34 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श्रीनगर एयरपोर्ट - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद अब यहां के नागरिक एयरपोर्ट की सुरक्षा अब पूर्ण रूप से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंप दी जाएगी। मौजूदा समय में जम्मू, श्रीनगर और लेह हवाईअड्डों की सुरक्षा सीआरपीएफ व जम्मू कश्मीर पुलिस के पास है। घाटी में बढ़ती आतंकी घटनाओं के मद्देनजर जल्द ही सुरक्षा के अत्याधुनिक उपकरणों एवं हथियारों से लैस सीआईएसएफ के 800 जवान एयरपोर्ट सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा जम्मू, श्रीनगर और लेह के एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के 800 जवानों की स्वीकृति दे दी गई है। जम्मू और श्रीनगर के एयरपोर्ट को अत्यंत संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। वहीं लेह एयरपोर्ट को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। नई तैनाती के लिए तीनों एयरपोर्ट पर एक उन्नत संयुक्त कमान और विभिन्न सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों का नियंत्रण स्थापित किया जाएगा। 

एयरपोर्ट पर अभी कुछ निर्माण सहित अन्य कार्य जैसे बैरक, कंट्रोल रूम, वाच टावर और एक्स-रे स्कैनर स्थापित करने का कार्य लंबित हैं जिसे सीआईएसएफ के चार्ज लेने से पहले पूरा कर लिया जाएगा। जवानों की तैनाती के लिए केंद्रीय बल के एविएशन सेक्यूरिटी ग्रुप (एएसजी) को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन


अत्यंत संवेदनशील श्रीनगर एयरपोर्ट पर बाहरी परिधि की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब सीआरपीएफ की होगी वहीं सीआईएसएफ शहरी व हवाई एक्सेस कंट्रोल की सुरक्षा करेगी। विभिन्न निगरानी उपकरणों जैसे सीसीटीवी, मेटल डिडेक्टर, बुलेट प्रूफ वाहन, बम निरोधक यंत्र आदि की पूर्ति भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की तरफ से की जाएगी। 
विज्ञापन

बता दें कि अभी तक इन तीनों एयरपोर्ट की सुरक्षा सीआरपीएफ व जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा की जा रही है। एयरपोर्ट की सुरक्षा को मजबूत करने और आतंकरोधी प्रोटोकॉल को स्थापित करने के लिए पिछले साल केंद्र सरकार ने फैसला किया था कि एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की तैनाती की जाएगी। 1.6 लाख जवानों की संख्या वाली सीआईएसएफ को 1999 में भारतीय विमान के हाइजैक होने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए पहली बार लगाया गया था। देश के 100 नागरिक एयरपोर्ट में से 61 एयरपोर्ट के सुरक्षा की जिम्मेदारी फलहाल सीआईएसएफ के पास है।  
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें