फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 80 फीसदी युवाओं का होगा कौशल विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रशासनिक परिषद की बैठक में यूथ मिशन को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यह निर्णय युवाओं की भागीदारी और सशक्तीकरण के लिए एक जीवंत माध्यम प्रदान करेगा, जो उन्हें शांति समृद्धि और विकास के राजदूतों में बदलेगा। युवाओं के कौशल विकास के साथ रोजगार देने के लिए मिशन यूथ ने बीएसई संस्थान, आईसीआईसीआई फाउंडेशन और अशोक लेलैंड सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों और संगठनों के साथ भागीदारी की है। मिशन यूथ अगले पांच वर्षों में 80 प्रतिशत युवा आबादी को सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए एक प्रेरक शक्ति के रूप में परिवर्तित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें