फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफकांस कंपनी के 33 कर्मियों सहित 80 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में रियासी और अरनास में रेल लिंक परियोजना में काम कर रही अफकांस कंपनी के 33 कर्मचारियों सहित संक्रमण के 80 नए मामले मिले हैं। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही जिले में में 51 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

रियासी जिले में मौजूदा समय में 606 मामले सक्रिय हैं। वीरवार को ब्लॉक माहौर में सब से ज्यादा 41 और रियासी में 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कटड़ा में पिछले दिनों की भांति संक्रमण के कम मामले आए हैं। वीरवार को केवल दस नए मामले मिले हैं। पौनी से भी सिर्फ एक मामला सामने आया है। रविवार से मंगलवार तक संक्रमण के कम मामले आए हैं। वहीं, बुधवार और वीरवार को संक्रमण के मामलों में उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें