फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो दिन में 75 हजार श्रद्धालु पहुंचे भवन

Sun, 16 Mar 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
कक्ष से पंजीकरण करवाकर भवन की ओर जाते श्रद्धालु । संवाद - फोटो : katra
विज्ञापन
होली पर बढ़ी भीड़, बारिश के कारण हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी में होली पर्व के अवसर पर छुट्टियों के कारण मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।
शुक्रवार और शनिवार को दो दिन में 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। हालांकि, शनिवार को हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन

शनिवार को शाम छह बजे तक लगभग 30,300 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाकर मां के दरबार की ओर प्रस्थान किया, जबकि पंजीकरण कक्ष के बंद होने में अभी चार घंटे शेष थे। पंजीकरण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को 43,000 भक्तों ने पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी के प्राकृतिक पिण्डियों के समक्ष माथा टेका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें