फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बारिश, ओले गिरे, तापमान में भारी गिरावट

Wed, 17 Apr 2019 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुई बारिश ने लगातार चढ़ते पारे से राहत दिलाई। जम्मू संभाग के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। घाटी के अधिकांश हिस्सों में पारे में गिरावट के साथ फिर ठंड का अहसास हुआ है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश से जलभराव हो गया। इस बीच न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार सुबह शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शाम तक जारी था। रुक-रुक कर हो रही बारिश से ठंडक बढ़ी है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 16.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। घाटी के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। जम्मू संभाग के जिला उधमपुर के पंचैरी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे।

उधमपुर में हाईवे पर तेज बारिश से कई जगह पानी भर गया। हालांकि हाईवे सुचारु रूप् से चलता रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दोपहर बाद हल्की फुहार पड़ी, लेकिन ठंडी हवाओं से राहत मिली। यहां दिन का पारा सामान्य से 3.5 डिग्री गिरकर 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू के कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। शाम को तेज हवाओं ने तपिश से राहत दिलाई।
विज्ञापन


दिनभर बादलों के छाए रहने से गर्मी का अधिक अहसास नहीं हुआ। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री गिरकर 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल क्षेत्र में 14.3 और बटोत में 2.7 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले कई दिन से गर्मी झेल रहे लोगों को मौसम के बदले मिजाज से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें