पुंछ में मंगलवार को दो हफ्ते बंद रहने के बाद पुंछ जिले में चक्कां दा बाग की राहें मिलन के रास्ते जम्मू-कश्मीर और पाक अधिकृत कश्मीर के बीच होने वाला क्रास एलओसी ट्रेड फिर बहाल हो गया। इस दौरान दोनों ओर से क्रमश: 35-35 समान से लदे ट्रक आरपार हुए। वहीं, सामान उतारने के बाद देर शाम चार बजे ट्रक लौट गए। इसके उपरांत राहें मिलन के गेट बंद कर दिए गए।
क्रास एलओसी ट्रेड कस्टोडियन फरीद अहमद कोहली के अनुसार नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना गोलाबारी के चलते दो हफ्ते पहले ट्रेड स्थगित कर दिया गया था। वहीं, पिछले हफ्ते तनाव और लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा कारणों से क्रास एलओसी ट्रेड बंद रहा था।
ऐसे में पिछले तीन-चार दिन से जिले में नियंत्रण रेखा पर हालात सामान्य होने के बाद मंगलबार को फिर से ट्रेड बहाल कर दिया गया। इसमें पीओके प्रशासन एवं भारत-पाकिस्तान सेना से सहयोग मिलने पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे राहें मिलन के गेट खोले गए। वहीं, करीब दो हफ्ते बाद क्रास एलओसी ट्रेड बहाल होने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली।