जम्मू। पुलावामा आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा होने वाले क्षेत्रों में कर्फ्यू के पांचवें दिन मंगलवार को कुछ देर के लिए ढील दी गई। बुधवार को ढील की अवधि बढ़ाई जा सकती है। वहीं, ढील मिलते ही लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान सेना और पुलिस ने लगातार नजर रखी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा है।
जम्मू बंद के दौरान जानीपुर कालोनी और गुज्जर नगर इलाके में तनाव काफी बढ़ गया था। दो समुदाय के बीच जमकर बवाल हुआ था। इसे देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया था। पहले चार दिन तक इन इलाकों में कोई ढील नहीं दी गई थी। मंगलवार को हालात कुछ हद तक सामान्य दिखने पर ढील दी गई।