फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में नवरात्र महोत्सव: पहलवान आज दिखाएंगे दांवपेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में मिशन दोस्ती इंटरनेशनल दंगल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विवेकानंद स्टेडियम में बनाए गए अखाड़े में आज देश के कई नामी पहलवानों के अलावा रूस, यूक्रेन, बेलारूस व जार्जिया के पहलवान भिड़ेंगे। आज होने वाले इस दंगल से पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न हिस्सों से होती हुई स्टेडियम पहुंचेगी। उधर, पाकिस्तान के पहलवानों को इस बार भी न्योता नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, पर्यटन विभाग, सीआरपीएफ, जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल व स्थानीय लोगों के सहयोग से होने वाले इस इंटरनेशनल दंगल का मुख्य आकर्षण विदेशी पहलवानों की मौजूदगी होगी। दोपहर 12 बजे दंगल का आगाज हो जाएगा। शिव कुमार शर्मा व नरेश कुमार की देखरेख में होने वाले दंगल में जाने माने पहलवानों को मौका दिया गया है, जबकि छोटे मुकाबलों के लिए अभी भी पहलवान आवेदन दे सकते हैं।
दंगल के मुख्य मुकाबले के विजेता को एक लाख पच्चीस हजार रुपये की नकद राशि, चांदी का गुर्ज व पट्टे के साथ सम्मानित किया जाएगा। दूसरे स्थान के मुकाबले के विजेता को एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। आयोजन में पंद्रह लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान शिव कुमार शर्मा ने कहा कि आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया जा चुका है। उम्मीद है कि तीस हजार से भी अधिक दर्शक इस दंगल को देखने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला पहलवान भी लेंगी हिस्सा
मिशन दोस्ती महादंगल में महिला पहलवान भी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। हरियाणा और दिल्ली की महिला पहलवान प्रतिभागी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें