फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोत के चुनाव प्रचार में दादा सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। इस बार निकाय चुनाव में उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा सहयोग परिवार से मिल रहा है। उम्मीदवार के साथ समर्थकों के साथ परिवार के सदस्य भी हर कदम पर सहयोग कर रहे हैं। मंगलवार शाम को जब अमर उजाला की टीम वार्ड 16 में पहुंची तो देखा कि सुशांत गुप्ता के साथ उनके दादा, पिता व परिवार के कई अन्य सदस्य चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार में सबसे खास परिवार की एकता देखने को मिल रही है। सुशांत गुप्ता के साथ दादा सुदर्शन गुप्ता व पिता हर कदम पर साथ चल रहे हैं। घर-घर जाकर सहयोग मांगने के दौरान दादा सबसे आगे हैं और पिता भी समय निकाल कर प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा चाचा सहित कई परिवार के सदस्य समय मिलते ही प्रचार कर रहे हैं। प्रत्याशी सुशांत गुप्ता ने कहा कि दादा और पिता उसकी ताकत बन कर काम कर रहे हैं। दादा व पिता का साथ उसके लिए सबसे ज्यादा सकारात्मक कदम है। जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहा है, परिवार के सदस्यों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
इसके अलावा वार्ड 17 में कांग्रेस प्रत्याशी कांता देवी के साथ वार्ड की कई महिलाओं को चुनाव प्रचार करते हुए देखा गया। कांता देवी के साथ महिला समर्थकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। महिला घर के सारे काम खत्म करने के बाद शाम के समय घर घर जाकर कांता देवी का साथ दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें