उधमपुर। वार्ड छह के आजाद उम्मीदवार विक्रम सिंह सलाथिया ने मंगलवार को कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान काफी संख्या में समर्थन मौजूद थे।
सलाथिया ने घोषणा पत्र पर रोशनी डालते हुए कहा कि वार्ड में फुटब्रिज बनाने, सालीड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना, सीवरेज सिस्म में सुधार करना, राशन के नए डिपो खुलवाने, वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने, साफ पानी की सप्लाई करवाना, नालियों की हालत को सुधारना, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को प्रदान करने का मुख्य लक्ष्य रहेगा। सलाथिया ने कहा कि वह मोहल्ला कमेटी को विश्वास में लेकर ही उचित निर्णय लेंगे। अगर वह पार्षद के लिए चुने जाते हैं, तो उनका लक्ष्य वार्ड छह को माडल वार्ड बनाने का होगा। ब्यूरो